मैं बदलता रहता हूँ
समय बदलता रहता है
उसकी यही नियति है
वह बंधा हुआ है बंधन में
यह उसकी मज़बूरी है
वह ठहर नहीं सकता
उसकी रफ़्तार एकसमान है
उसे गुजरना पड़ता है
उसे बदलना पड़ता है
मेरी कोई मज़बूरी नहीं
लेकिन मुझे ठहरना पसंद नहीं
चुनोतियों से टकराना अच्छा लगता है
नयी चुनोतियाँ पैदा करता हूँ
पार पाना अच्छा लगता है
हर पल जोश से भरा हुआ
काम करना अच्छा लगता है
आगे बढ़ता जाता हूं
लक्ष्य बदलते रहते है
मैं बदलता रहता हूं
समय बदलता रहता है
मेरी कोई मज़बूरी नहीं
उसे गुजरना पड़ता है
